Actor Jagdeep Demise: सुपुर्द-ए-खाक के लिए पोते Meezaan का हो रहा इंतजार
रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | 09 Jul 2020 03:59 PM (IST)

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन के तौर पर एक अलग पहचान बनानेवाले जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. वो कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे. उनका निधन मुम्बई के यारी रोड स्थित उनके घर पर रात 8.40 मिनट पर हुआ. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जगदीप को दक्षिण मुम्बई के मझगांव स्थित कब्रस्तान में दफनाने के लिए ले जाया जाएगा.