Bigg Boss 15: शहनाज के बाद एक और पंजाबी सिंगर बिग बॉस के घर में?
ABP News Bureau | 22 Sep 2021 03:37 PM (IST)

इंटरनेट पर सलमान खान के 'बिग बॉस 15' में भाग लेने की अफवाहें सामने आने के बाद पंजाबी गायिका अफसाना खान ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं. हिट रियलिटी शो का नया सीजन 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही 'बीबी 15' के घर में प्रवेश कर सकती हैं.