Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
वंशिका शर्मा | 23 Jul 2026 05:45 PM (IST)

Social media पर Amitabh Bachchan की ICU में भर्ती होने और सर्जरी की खबरें तेजी से वायरल हुईं, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई Reports में दावा किया गया कि Big B की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब Amitabh Bachchan ने खुद इन खबरों पर सफाई दी है और बताया कि ये सभी दावे गलत हैं। उन्होंने कहा कि उनके ब्लॉग में ICU और सर्जरी का जिक्र सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर किया गया था, जिसे लोगों ने उनकी निजी जिंदगी से जोड़ लिया। Amitabh Bachchan ने साफ किया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उनकी सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उनके इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।