Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म हर स्तर पर निराश करती है। Alia Bhatt, Sharvari, Bobby Deol और Anil Kapoor जैसे बेहतरीन कलाकार होने के बावजूद फिल्म अपनी कमजोर कहानी और फीके ट्रीटमेंट की वजह से प्रभावित नहीं कर पाती। शुरुआत से ही कहानी का बड़ा ट्विस्ट समझ में आ जाता है, जिससे आगे की पूरी फिल्म काफी प्रेडिक्टेबल लगती है। एक्शन सीन्स भी स्पाई फिल्म जैसे नहीं लगते और कई जगह लॉजिक की कमी साफ दिखाई देती है। फिल्म के गाने कहानी की रफ्तार को और धीमा करते हैं। Alia Bhatt अपने किरदार में पूरी तरह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं दिखतीं, जबकि Sharvari से भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिलता। Bobby Deol के किरदार की हरियाणवी बोली भी बनावटी लगती है और उसके संवाद असर नहीं छोड़ते। Anil Kapoor ठीक-ठाक हैं, जबकि Devendu Bhattacharya अपनी एक्टिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, यह फिल्म YRF Spy Universe की सबसे कमजोर फिल्मों में से एक महसूस होती है। अगर यूनिवर्स को आगे बढ़ाना है, तो अब नई सोच और बेहतर कहानी की जरूरत साफ नजर आती है