Akshay Kumar: गुटखा विज्ञापन पर मचे घमासान के बीच सोशल मीडिया पर मांगी मांफी
ABP News Bureau | 21 Apr 2022 04:37 PM (IST)

अक्षय कुमार ने एक गुटखा कंपनी के विज्ञापन के लिए डील साइन की थी जिसके बाद उन्हें फैंस के द्वारा कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर जब अक्षय कुमार के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताई तो अक्षय कुमार ने गुटखा कंपनी से अपना करार रद्द कर दिया और सोशल मीडिया पर मांफी भी मांगी.