दिल्ली चुनाव प्रचार में Yogi Adityanath के बयानों से मच रहा घमासान, AAP ने की गिरफ्तारी की मांग
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 10:03 PM (IST)

बीजेपी पर लगातार ये आरोप लग रहा है कि आखिरी वक्त में वो वोटों के ध्रवीकरण से दिल्ली जीतना चाहती है...इसलिये उसके नेता कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं जिनकी या तो खूब चर्चा हो रही है या फिर उनपर जबरदस्त विवाद हो रहा है. अनुराग ठाकुर, उसके बाद प्रवेश वर्मा और अब योगी आदित्यनाथ. यूपी के सीएम योगी दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं और अपने तीखे और तल्ख अंदाज में हिंदुत्ववादी तेवर के साथ केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं. जुबानी हमला इतना तीखा और तेज है कि आम आदमी पार्टी ने तो आज उन्हें जेल में डालने की मांग कर दी. योगी की गोली वाली बोली बीजेपी को फायदा पहुंचाएगी या नुकसान ये तो 11 फरवरी को पता चलेगा लेकिन फिलहाल उनकी सभा में तालियां खूब बज रही हैं.