Exit Poll के नतीजों के बावजूद BJP क्यों कर रही 48 प्लस सीटों का दावा? | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 10:18 PM (IST)

दिसंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक 6 राज्यों में चुनावी नतीजे आए और 5 राज्यों में बीजेपी सरकार नहीं बना पाई. सिर्फ हरियाणा में जैसे तैसे लाज बच पाई. लेकिन क्या आपको याद है कि इन राज्यों में नतीजे से ऐन पहले तक बीजेपी का दावा क्या था. इसी सीरिज में अब 7वें राज्य का नतीजा कल सुबह आने वाला है. तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता से बहुत दूर है.. लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक आंकड़ा दे दिया है. 48 Plus का. फिलहाल तो दिल्ली में बीजेपी के दावे में दम नहीं लग रहा है...इसीलिए आज सवाल है कि बीजेपी का ये आत्मविश्वास है या अति आत्मविश्वास.