गोवा में किसकी बन रही सरकार- BJP, Congress या AAP? | Goa Election ABP C-Voter Survey
ABP News Bureau | 11 Dec 2021 08:24 PM (IST)

जैसे-जैसे गोवा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है. सभी दलों के नेताओं ने गोवा की कुर्सी हासिल करने के लिए अपने-अपने तरीके से कोशिश में जुटे हुए हैं. पार्टी के नेताओं की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता वोटरों के बीच जाएं और अपनी पार्टी के पक्ष में समर्थन की बात करें. इसी क्रम में कई केंद्रीय नेताओं ने गोवा का रुख भी कर लिया है. प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग पार्टियों की ओर से प्लान भी बनाए जा रहे हैं. पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर कुर्सी पर कब्जा जमाई जाए. चुनाव से पूर्व हर दल के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं.