बड़ी बहस: किसे चुनेगा बिहार- डबल युवराज या डबल इंजन की सरकार ? | हुंकार | Bihar Election
एबीपी न्यूज़ | 01 Nov 2020 07:15 PM (IST)

बिहार चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज थम गया. प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने धुआंधार प्रचार किया.. एक दिन में कुल 4 रैलियो को संबोधित किया और नीतीश कुमार के लिए वोट मांगे तो बिना नाम लिए तेजस्वी और राहुल पर तीखा प्रहार किया. मोदी ने आज नए नारे का इस्तेमाल किया- डबल इंजन बनाम डबल युवराज. हालांकि आरजेडी ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी की रैली में उमड़ रही भीड़ से पीएम परेशान हो चुके हैं. पीएम को पता चल चुका है कि डबल इंजन की सरकार ट्रबल में है. कुल मिलाकर आज के प्रचार में नई-नई नारेबाजी हावी रही.. इन्हीं नारों के जरिए NDA-UPA के बीच हो रहे वार-पलटवार पर बड़ी बहस.