Ajay Mishra Teni को कौन बचा रहा है? क्या UP Election में बनेगा फैक्टर?
ABP News Bureau | 22 Dec 2021 11:02 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा इस बात का गवाह है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन एक तरफ बीजेपी यूपी में सारे दांव चल रही है, तो दूसरी ओर चौतरफा घिरने के बाद भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने के लिए तैयार नहीं है. टेनी को लेकर संसद के शीतकालीन में जबरदस्त हंगामा हुआ, इसके बावजूद टेनी की कुर्सी नहीं गई, अब शीतकालीन सत्र खत्म हो गया है, तो विपक्ष ने टेनी के मुद्दे को यूपी में सुलगाना शुरू कर दिया ह. सवाल ये है कि क्या यूपी चुनाव में टेनी फैक्टर से वोटों के समीकरण सेट होंगे.