West Bengal में हिंसा का दौर जारी, BJP का दावा- 24 घंटे में 6 कार्यकर्ता मारे गए
ABP News Bureau | 03 May 2021 10:49 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में 2 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद भारी हिंसा हुई और दुकानों को लूटे जाने के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस घटना के बाद जहां राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को डीपीजी और पुलिस कमिश्नर को तलब किया तो वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी देशभर में इस घटना के विरोध में 5 मई को धरना देने जा रही है.