West Bengal Phase-4 Voting: बंगाल चुनाव में हिंसा के लिए एक-दूसरे पर ठिकरा फोड़ रहीं BJP और TMC
एबीपी न्यूज़ | 10 Apr 2021 10:12 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के चौथे चरण का मतदान शुरू होने से पहले ही दक्षिण 24 परगना के बेहाला पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से हिंसा की खबर आई है. 142 नंबर वार्ड पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के घर पर हमला किया गया है, तोड़फोड़ और पथराव किया गया है. बीजेपी ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है. कूचबिहार में भी टीएमसी नेता जयंता रॉय के घर पर हमला होने की खबर आई है. रॉय ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है.