'गुंडागर्दी मत कीजिए, थोड़ा शांत रहिए'- वोट डालने के बाद Suvendu Adhikari का Mamata Banerjee पर हमला
एबीपी न्यूज़ | 01 Apr 2021 12:24 PM (IST)

बंगाल की नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट डाल दिया है. शुभेंदु बाइक पर बैठकर नंदीग्राम के पोलिंग बूथ पर पहुंचे. उनके साथ सुरक्षाबल भी मौजूद था. नंदीग्राम बंगाल चुनाव की सबसे हाईप्रोफाइल सीट है. यहां शुभेंदु के सामने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हैं.