Mamata Banerjee के पोलिंग बूथ पहुंचते ही विवाद, BJP समर्थकों ने लगाया मतदान में गड़बड़ी का आरोप
एबीपी न्यूज़ | 01 Apr 2021 03:30 PM (IST)

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी गोकुलनगर जिस स्कूल में पहुंची हैं, वहां विवाद हो गया है. बीजेपी समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है. वहीं टीएमसी समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि बाहर से लोग आकर विवाद कर रहे हैं. ममता बनर्जी स्कूल के अंदर मौजूद हैं.