West Bengal Election Phase-5 Voting: आखिर कबतक चुनाव जीतने के लिए PM Modi का सहारा लेती रहेगी BJP?
ABP News Bureau | 17 Apr 2021 10:47 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में 6 जिलों की 45 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. ये 45 सीटें उत्तर 24 परगना, पूर्ब बर्धमान, नादिया, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे जिलों की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से खासतौर पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है.