West Bengal Election: नंदीग्राम से चुनाव लड़ना ममता का मास्टर स्ट्रोक या मजबूरी?
ABP News Bureau | 19 Jan 2021 09:12 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेंगी. इस बार ममता ने भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ने का एलान किया है. अब बंगाल से लेकर दिल्ली तक सवाल उठ रहे हैं कि ममता का मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक.