West Benagl Election: TMC नेता गौतम घोष के घर से बरामद हुई EVM मशीनें
एबीपी न्यूज़ | 06 Apr 2021 09:39 AM (IST)

चुनाव आय़ोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं है. इस मामले में सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. यह आरक्षित ईवीएम थी, जिसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है. इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.