'हम काम पर वोट मांग रहे हैं..67 पार का नारा साकार होगा'- जनकपुरी सीट से AAP उम्मीदवार Rajesh Rishi
ABP News Bureau | 18 Jan 2020 10:48 PM (IST)

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है. एबीपी न्यूज ने आम आदमी पार्टी के जनकपुरी से उम्मीदवार राजेश ऋषि से चुनाव के मद्देनजर खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि हम काम पर वोट मांग रहे हैं. इस बार 67 पार का नारा साकार होगा. मां ने आशीर्वाद दिया है. हमने नल तक पानी पहुंचाया है. जहां सीवर का काम हुआ था, लाइन डली है, वहां की सड़कें नहीं बनी है. दो हज़ार सीसीटीवी लगा दिए हैं, सौ wifi लगाने का काम शुरू हो गया है, चालीस लगा दिए हैं. दो -तीन साल एलजी ने हमें काम नहीं करने दिया. फिर एमसीडी ने काम नहीं करने दिया. हमने वर्ल्ड क्लास झूले, पार्कों में जिम बनाए हैं.