WB Polls: नारायणगढ़ के TMC उम्मीदवार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
एबीपी न्यूज़ | 19 Mar 2021 09:57 AM (IST)

प. बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में टीएमसी उम्मीदवार पर हमला हुआ है. हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने नारायणगढ़ विधानसभा सीट के टीएमसी उम्मीदवार को निशाना बनाया, और उनकी कार में तोड़फोड़ की. बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया है. इस घटना के बाद वहां बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई.