WB Elections: Congress-लेफ्ट ने क्यों नहीं झोंकी चुनाव में पूरी ताकत?
ABP News Bureau | 29 Apr 2021 10:33 AM (IST)

देश कोरोना संकट से जूझ रहा है. मामले लगातार बढ़ रहे हैं. और ऐसे में दो राज्यों में आज मतदान हो रहा है. बंगाल में नई विधानसभा चुनने के लिए आखिरी दौर की वोटिंग हो रही है...तो यूपी में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल और यूपी दोनों ही देश के उन राज्यों में शामिल हैं. जहां कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं. अदालती सख्ती और फटकार के बाद चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइंस जारी कीं. सख्ती के बीच वोटिंग के निर्देश दिए. नियमों का पालन तो हो रहा है. लेकिन कई जगह नियमों की अनदेखी की तस्वीरें भी आ रही हैं.