WB Election 2021: मालदा में निर्दलीय उम्मीदवार का कोरोना से निधन
ABP News Bureau | 27 Apr 2021 08:35 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक निर्दलीय उम्मीदवार का कोरोना से निधन हो गया. कोरोना संक्रमित समीर घोष को गंभीर हालत में कोलकाता लाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान अब तक 4 उम्मीदवारों की कोरोना से मौत हो चुकी है... समीर घोष मालदा के वैष्णव नगर से निर्दलीय उम्मीदवार थे.