मतदान प्रतिशत में देरी पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, AAP ने उठाए थे सवाल । Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 09 Feb 2020 06:15 PM (IST)

दिल्ली में चुनाव नतीजे तो मंगलवार को आने हैं लेकिन नतीजों को लेकर आरोपों का दौर अभी से शुरू हो गया है. आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मतदान खत्म होने के 24 घंटे बाद भी मतदान प्रतिशत जारी ना करने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है. संजय सिंह का आरोप है कि दाल में कुछ तो काला है. इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है.