क्या Shaheen Bagh राजनीतिक मोहरा बना? Kejriwal पर निजी हमले से BJP को नुकसान? ABP Opinion Poll
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 06:30 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी कैंपेन कल शाम को थम जाएगा और इसके एक दिन बाद यानि आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे. चुनावी कैंपेन के केंद्र में कई अन्य मुद्दों के अलावा बिजली और पानी का मुद्दा भी रहा. खासकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने हर एक सभाओं और कैंपेन के अन्य माध्यमों में इसका जिक्र किया. वहीं बीजेपी-कांग्रेस ने अपने-अपने आंकड़ों के आधार पर केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में तीन दिन का समय बाकी रह गया है. 8 फरवरी को दिल्ली के कुल 1,47,03,692 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और दिल्ली का भाग्य तय करेंगे. चुनाव नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. इससे पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर ने दिल्ली के जनता की नब्ज टटोली है और उनसे चुनाव से जुड़े कुछ अहम सवाल किए हैं.