Uttarakhand Election Opinion Poll: किसकी बन रही सरकार? CM के तौर पर कौन ज्यादा पसंद? | Dhami |Harish
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 06:38 PM (IST)

यूपी सहित देश के पांच राज्यों में चुनाव का रंग जम चुका है. जोड़ तोड़ के साथ सोशल मीडिया पर प्रचार का शोर दिख रहा है. आज हम सुपर ओपिनियन पोल में उत्तराखंड की बात करने वाले हैं. 2017 में डबल इंजन की सरकार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की पानी और जवानी का जिक्र करते हुए वोट मांगे थे. जनता ने बंपर जनादेश देकर बीजेपी को सत्ता में बिठाया... पांच साल में तीन तीन मुख्यमंत्री प्रदेश देख चुका है....अब पुष्कर धामी पर बीजेपी को वापस लाने की जिम्मेदारी है तो कांग्रेस के हरीश रावत बीजेपी से सत्ता छीनने के लिये जोर लगा रहे हैं. तो 14 फरवरी को उत्तराखंड में बहुमत के पहाड़ सा प्रदर्शन कौन करेगा...कांग्रेस या बीजेपी.. क्या कहता है सुपर ओपिनियन पोल.