Uttarakhand Election: CM Dhami ने खटीमा से भरा नामांकन, देखिए इस सीट पर जनता का चुनावी मूड
ABP News Bureau | 28 Jan 2022 11:01 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल खटीमा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया. उन्होंने कहा देवभूमि की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज खटीमा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से पहले मुझे अपना स्नेह और समर्थन दिया है वैसे ही भविष्य में भी मेरा हौसला बढ़ाएगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है. सीएम ने कहा कि, मैं आज एक बार फिर से अपने उस प्रण को दोहराता हूं कि मैं सदैव खटीमा के विकास के लिए समर्पित रहूंगा.