Uttarakhand Election: BJP, Congress या AAP- किसे मिल रही कितनी सीटें? | ABP C-Voter Survey
ABP News Bureau | 11 Dec 2021 07:46 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तरह ही उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाले हैं. साल 2022 में उत्तराखंड में चुनाव होने हैं, इस वक्त बीजेपी राज्य में सत्ता में है. वहीं कांग्रेस विपक्षी दल की भूमिका में है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के हिस्से 11 सीटें आई थीं. वहीं अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया था. एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के जरिए हमने ये जानने की कोशिश की है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वोटर्स का मूड क्या है. इस सर्वे में ये भी जानने की कोशिश की गई है कि मतदाताओं का झुकाव इस वक्त किस पार्टी की तरफ है.