Uttarakhand Election ABP C-Voter Survey: CM बदलने से BJP को फायदा होगा? AAP का कितना असर होगा?
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 06:50 PM (IST)

उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तक ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच चुनावी माहौल में एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर उत्तराखंड की सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. सी वोटर सर्वे में एबीपी न्यूज़ ने वहां की जनता कई अहम सवाल पूछे हैं.