चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
'जरूरत पड़ी तो हम विष पीने को तैयार'- महागठबंधन में सीट बंटवारे हो रही देरी पर बोले Upendra Kushwaha
एबीपी न्यूज़ | 19 Sep 2020 09:10 PM (IST)

महागठबन्धन में सीटों के बंटवारे में हो रही देरी पर अब उपेंद्र कुशवाहा ने अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर विष पीने को तैयार हैं. जितना विलम्ब होगा उतना नुकसान की आशंका बढ़ेगी. कुशवाहा ने कहा कि जो कुछ फैसला होना हो जल्द हो. अभी वन टू वन बात हो रही है पर मेरा मानना है कि साथ बैठकर जल्द निष्कर्ष निकाला जाए. वहीं चिराग पासवान की नीतीश से बगावत पर कहा कि चिराग एनडीए से बाहर निकलें तो नई चीज बना सकते हैं.