UP Polls:सतीश चंद्र मिश्रा का एलान-'BSP अकेले चुनाव लड़ेगी'। BSP का ब्राह्मण दांव कितना काम आएगा?
ABP News Bureau | 30 Jul 2021 02:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में चुनाव क़रीब 6 महीने बाद हैं लेकिन चुनावी हलचल अभी से चरम पर हैं. एक तरफ़ बीजेपी ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में अपने सांसदों के साथ बैठक कर दो दिनों तक मंथन किया. वहीं यूपी की सत्ता से क़रीब 10 साल से दूर बीएसपी जगह-जगह प्रबुद्ध समाज सम्मेलन के ज़रिए ब्राह्मणों को लुभाने में लगी है. बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को ब्राह्मणों को एक बार फिर पार्टी की तरफ़ लाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. कल ही प्रबुद्ध सम्मेलन का पहला चरण ख़त्म हुआ है. अब समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को अपना बनाने के लिए लंबी चौड़ी प्लानिंग की है. अगले महीने से पार्टी हर ज़िले में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी.. जिसका नाम बाद में तय होगा.