UP Election 2022: Mahoba में सबसे बड़ा बदलाव क्या है...देखिए
ABP News Bureau | 07 Dec 2021 07:56 PM (IST)

यूपी के चुनावी रण में वादों की बयार चल रही है, ऐसे में यूपी के उस हिस्से का जिक्र भी जरूरी है, जिसका स्वर्णिम इतिहास रहा है. इसके पन्नों पर जमी धूल को हटाने पर शौर्यगाथाएं उभरती हैं. बुंदेलखंड सिर्फ अपने वीरता के इतिहास के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसका राजनीतिक महत्व भी बेहद खास है. बुंदेलखंड आल्हा उदल की शौर्यगाथाओं की भूमि है. बुंदेलखंड के महोबा की चुनावी यात्रा के जरिए यहां आपको जानने को मिलेगा कि आखिर यहां के मुद्दे क्या हैं.