UP Election 2022: Aparna Yadav को टिकट नहीं देगी BJP: सूत्र
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 11:38 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए उनके छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला भी बोला.