UP Election 2022: ज्यादातर नए चेहरों को टिकट देगी BJP, जिन्होंने काम किया उन्हें मिलेगा मौका
ABP News Bureau | 26 Jul 2021 10:43 AM (IST)

यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी रणनीति तैयार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में है. कहा जा रहा है बीजेपी चुनावी मैदान में 30 से 35 फीसदी युवाओं को उतार सकती है. इसके अलावा बीजेपी नॉन परफॉर्मिंग विधायकों का टिकट काटने की तैयारी में भी है.