UP: चुनाव के पहले SC वोटरों पर BJP की नजर! आज होगा आंबेडकर स्मारक का शिलान्यास
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 10:51 AM (IST)

आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. योगी सरकार की नजर दलित वोट पर भी है. दलित वोटों को साधने के लिए सरकार राजधानी लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर स्मारक बनवाने जा रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अंबेडकर स्मारक का शिलान्यास करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.