Raghubar Das की हार लगभग तय, Saryu Rai 17 हजार वोट से आगे | Jharkhand Election
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 08:57 PM (IST)

झारखंड के सीएम रघुवर दास का चुनाव हारना तय हो चुका है. 17 राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय सरयू राय 17 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. बता दें कि झारखंड में आज हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है. आज उनकी पार्टी को राज्य में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं. माना जा रहा है कि अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री वही हैं. उन्होंने झारखंड में हार के लिए रघुबर दासके साथ-साथ पीएम मोदी को भी जिम्मेदार माना है.