Tejashwi Yadav Exclusive: 'बिहार चुनाव के लिए मैं ही महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार', नीतीश पर बोला हमला
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 10:50 PM (IST)

एबीपी न्यूज ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. तेजस्वी ने दिल्ली चुनाव से लेकर शाहीन बाग, नीतीश कुमार, बिहार में महागठबंधन, अनुराग ठाकुर समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन ने सीएम उम्मीदवार के लिए मेरा नाम आगे किया है और इसी को लेकर हम लोग जनता के बीच जाएंगे.