आज से झारखंड में Hemant Soren युग की शुरुआत! | Jharkhand Election Results
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 09:27 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन की जीत तय हो चुकी है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे. फिलहाल जेएमएम 25 सीट पर आगे हैं और 5 सीट पर जीत चुकी है. रघुबर दास का चुनाव हारना तय हो चुका है. 17 राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय सरयू राय 17 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. बता दें कि झारखंड में आज हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है. आज उनकी पार्टी को राज्य में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं.