दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए BJP ने Smriti Irani, Vijay Rupani जैसे बड़े चेहरे मैदान में उतारे
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 07:36 PM (IST)

बीजेपी ने किस तरह से अपने बड़े चेहरों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है इसकी तस्वीर देखने को मिली दिल्ली के सदर बाजार में. यहां पर स्मृति ईरानी, रमेश पोखरियाल निशंक और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तीनों एक ही मंच पर सदर बाजार से उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के समर्थन में एक सभा में शामिल होने आए थे.