Kejriwal पर Smriti Irani ने साधा निशाना, बताया 'महिला विरोधी'
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 01:51 PM (IST)

केजरीवाल ने महिलाओं से विवादित अपील करते हुए कहा है कि पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''वोट डालने ज़रूर जाइये. सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है. आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें. पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा.'' केजरीवाल के इस ट्वीट पर स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है और केजरीवाल को महिला विरोधी बताया है.