ममता बनर्जी ने बताया 'बाहरी' तो फर्राटेदार बंगाली बोलने वाली स्मृति ईरानी ने दिया ये जवाब
ABP News Bureau | 15 Apr 2021 03:07 PM (IST)

स्मृति ईरानी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक चीफ मिनिस्टर इस तरह के वक्तव्य दे रही है. उन्होंने न सिर्फ हिंदुस्तानियों पर कटाक्ष किया, बल्कि चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया है. पैरामिलिट्री फोर्स को धमकाने का दुस्साहस किया है. लेकिन मेरा मानना है कि पूर्णता न्याय जनता ही करने वाली है. अब सबको एहसास हो चुका है कि तृणमूल चुनाव हार रही है.