Shiromani Akali Dal ने BJP के समर्थन का किया एलान | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 06:33 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी राहत मिली है. शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया है कि वह गठबंधन से अलग होने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन करेगा. समर्थन का फैसला खुद अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने किया और इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव समेत कई नेता मौजूद थे.