कब खत्म होगा Shaheen Bagh वाला संकट? आज Supreme Court में सुनवाई
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 10:55 AM (IST)

शाहीन बाग में करीब 55 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है. आज इस प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई होगी. इस प्रदर्शन के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के अलावा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में यह मांग भी की गई है कि कोर्ट पुलिस को यह देखने को कहे कि वहां भाषण देने वाले लोगों के किन संगठनों से संबंध हैं.