BJP गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, Apna Dal और Nishad Party को मिली इतनी सीटें | UP Election
ABP News Bureau | 31 Jan 2022 06:49 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन सहयोगी निषाद पार्टी और अपना दल के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूले को फाइनल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक निषाद पार्टी को बीजेपी ने गठबंधन के तहत 10 सीटें दी हैं, जबकि अपना दल यूपी की 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. दोनों ही दल कुछ-कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं.