RPN Singh पहुंचे BJP मुख्यालय, Swami Prasad Maurya के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
ABP News Bureau | 25 Jan 2022 02:50 PM (IST)

कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह थोड़ी देर बाद बीजेपी में हो शामिल होंगे. इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मैदान में उतार सकती है. आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक शरद वीर सिंह का भी BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.