बंगाल में Mamata की पार्टी में 'भगदड़', 48 घंटे में 4 बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी । Master Stroke
एबीपी न्यूज़ | 18 Dec 2020 10:09 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल टीएमसी में असंतुष्ट नेताओं की बाढ़ सी आ गई है. कल (गुरुवार) से लेकर अब तक पांच नेताओं ने पार्टी से दूरी बना ली है. शुभेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता, जितेंद्र तिवारी और कबिरुल इस्लाम के बाद अब उत्तरी काठी से विधायक बनाश्री मैती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.