रायबरेली से SP के इकलौते विधायक मनोज पांडे ने किया जीत का दावा, बताया किन मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 04:44 PM (IST)

रायबरेली जिले में समाजवादी पार्टी की एक सीट हैं और वहां से मनोज पांडेय विधायक हैं. मनोज पांडेय ने फिर से जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता अबकी बार समाजवादी पार्टी को चुनेगी. उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को ला रही हैं. जनता का जो आशीर्वाद हैं वो हमारे साथ है.