Punjab Elections: कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा vs AAP के गुरमीत सिंह । देखिए बहस । Shikhar Sammelan
ABP News Bureau | 04 Oct 2021 02:02 PM (IST)

कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा ने कहा कि झगड़ा सुलझा नहीं है तो सुलझ जाएगा. सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं, वह उनपर निर्भर करता है. एक परिवार में अनबन होती रहती है. हमारी सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ आएगी. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने वादे ही पूरे नहीं कर पाई. इसपर कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने अपने वादे पूरे किए हैं. क्या आम आदमी पार्टी ने अपने वादे पूरे किए हैं, जो उन्होंने दिल्ली की जनता से किए थे.