Punjab Election: अमृतसर ईस्ट से सिद्धू-मजीठिया में कौन बनेगा सिकंदर? दिलचस्प हुआ मुकाबला
ABP News Bureau | 30 Jan 2022 09:05 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट की सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है. यहां से राज्य के दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देने के लिए अकाली दल ने बिक्रम मजीठिया को मैदान में उतारा है. इस सीट पर जो जीतेगा वो सिकंदर बनेगा. दोनों के बीच व्यक्तिगत रंजिश से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.