Punjab Election: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 03:59 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने मार्च 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने अपने 10 विधायकों को दोबारा मैदान में उतारने का फैसला किया है. आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में कोई नया चेहरा नहीं है. पिछली बार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बाकी 10 विधायक पार्टी से अलग हो चुके हैं.