Punjab का Super Opinion Poll- किसकी बन रही सरकार? CM की पहली पसंद कौन? | Punjab Election 2022
ABP News Bureau | 18 Jan 2022 06:12 PM (IST)

चुनावी राज्यों में सरगर्मी तेज है. उम्मीदवारों के नाम पर महामंथन का दौर सभी दलों में चल रहा है. पंजाब में आज आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम चेहरा पेश कर दिया गया है. भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनाये गये हैं. कमोबेश पंजाब की राजनीति में सीएम का चेहरा साफ हो चुका है. कांग्रेस ने औपचारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन चन्नी ही सीएम चेहरा होंगे ऐसे संकेत मिलने लगे हैं. बीजेपी गठबंधन से कैप्टन अमरिंदर और अकाली दल से सुखबीर बादल सीएम का चेहरा हैं. पंजाब में चुनाव की तारीख बदल चुकी है. पहले 14 को चुनाव होने थे लेकिन अब 20 फरवरी को वोटिंग होगी.. इस बदलाव के बाद एबीपी न्यूज लेकर आया है पंजाब का सुपर ओपिनियन पोल.