Punjab Election 2022: रिश्तेदार के घर पड़े ED के छापे, CM Channi बोले-'हम पर दबाव बनाने की कोशिश'
ABP News Bureau | 18 Jan 2022 02:21 PM (IST)

पंजाब में अवैध रेत खनन का मामला काफी पुराना है, अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबियों पर एक्शन हुआ है. प्रवर्तन निदेशाल (ED) की टीम ने उनके रिश्तेदारों पर छापेमारी की है. जिस पर अब खुद सीएम चन्नी का जवाब आया है. पंजाब के सीएम ने कहा है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन हम डरते नहीं हैं.